पटना, अप्रैल 13 -- सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने कहा है कि गुजरात में सहकारिता क्षेत्र में बहुत काम हुआ है। बिहार में भी उसी तर्ज पर बैंकों, चीनी मिलों और सहकारी समितियों का विकास होगा। गुजरात के पांच दिवसीय दौरे से लौटने के बाद रविवार को मीडिया को बात करते हुए उन्होंने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि गुजरात की सहकारी समितियां, सहकारी चीनी मिलें और सहकारी शिक्षण संस्थान एक मॉडल प्रस्तुत करते हैं। वहां के अनुभवों से बिहार में भी इन संस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। राज्य के सहकारी बैंको में आवश्यक सुधार तथा नवीनीकरण के बाद उसे वाणिज्यिक बैंको के प्रतिस्पर्धी बनाया जाएगा। गुजरात की तरह लॉकर व्यवस्था और गोल्ड लोन व्यवस्था शुरू करने की योजना तैयार की जाएगी। गुजरात की सहकारी चीनी मिलों की तर्ज पर यहां की बंद चीनी मिलों को शुरू किया जाएगा। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.