नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- गुजरात के मेहसाणा जिले के एक दंपति और उनकी तीन साल की बेटी को पुर्तगाल जाने की कोशिश के दौरान लीबिया में अगवा कर लिया गया। वारदात को अंजाम देने वालों ने परिवार के बदले दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। मेहसाणा के एसपी हिमांशु सोलंकी ने शनिवार को बताया कि किस्मत सिंह चावड़ा, उनकी पत्नी हीनाबेन और बेटी देवांश को पुर्तगाल जाते समय उत्तरी अफ्रीकी देश लीबिया में अगवा किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि किस्मत सिंह के भाई पुर्तगाल में रहते हैं। उन्होंने बताया कि मेहसाणा के बादलपुरा गांव का यह परिवार पुर्तगाल के एक एजेंट की मदद से यूरोपीय देश में बसने की योजना के साथ यह यात्रा कर रहा था। परिवार ने 29 नवंबर को अहमदाबाद से दुबई के लिए फ्लाइट ली थी। वहां से उन्हें लीबिया के बेंगाजी शहर ले जाया गया, जहां उन्हें अगवा कर लिया...