नई दिल्ली, फरवरी 19 -- यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई, जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। बैठक में गुजरात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा, प्रदेश प्रभारी और राज्य के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव जल्द होने वाले हैं, जिसके मद्देनजर तैयारियों पर बैठक में चर्चा की गई। अमित चावड़ा ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में बताया कि संगठन निर्माण अभियान के बाद राज्य में जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों की समीक्षा की गई है। इसके साथ ही जिला, मंडल और तालुका स्तर पर संगठन के विस्तार की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...