रामपुर, जनवरी 31 -- आतंकी गतिविधियों के आरोप में गुजरात में गिरफ्तार फैज़ान सलमानी को वहां की एटीएस ने गुरुवार को 12 दिन की रिमांड पर लिया है। एटीएस उससे पूछताछ कर रही है। उधर, फैजान से मिलने शुक्रवार को पहुंचे उसके पिता ने इस बात की पुष्टि करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। आरोपी फैजान के पिता शकील अहमद नगर पंचायत अध्यक्ष खालिद अली और एक अन्य व्यक्ति के साथ गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने एटीएस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले की हकीकत जानने का प्रयास किया। फैज़ान के पिता शकील अहमद ने बताया कि एटीएस अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी है कि फैज़ान के मोबाइल फोन से एचएम से जुड़े कुछ पोस्ट और कमेंट बरामद हुए हैं, जिनकी फिलहाल जांच हो रही है। एटीएस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। शकील अहमद ने बताया कि एटीएस ...