धनबाद, सितम्बर 23 -- धनबाद, वरीय संवाददाता करबला रोड स्थित गुजराती स्कूल में मां शक्ति सत्संग मंडल की ओर से आयोजित रास-गरबा के प्रथम दिन बच्चियों से लेकर वृद्ध महिलाओं ने झूमकर गरबा किया। गरबा का शुभारंभ दुलेराय चावड़ा ने गणेश वंदना से किया। इसके साथ ही उन्होंने अम्बा अभय पद दायनी रे ..... रंगे रमे रंगे रमे आज नव दुर्गा रंगे रमे....फूलड़े वधावी तने नहीं रे जावा दउ...मोतीड़े वधावी तने नहीं रे जावा दउ। आजे तू आवने हेठी माताजी मारी...। मां ना नोरता आव्या रे...अम्बे मां ने आनंद थयो.., जैसे पारंपारिक गरबा गीत पर सभी ने खूब गरबा किया। वहीं सुबह शुभ मुहूर्त में मां अम्बे, गणपति बप्पा, भगवान कार्तिकेय, भगवान शिव और गरबा की स्थापना की गई। गुजराती स्कूल परिसर में ही माता की प्रतिमा स्थापित कर चौकी सजाई गई। रंगोली से दरबार सजाया गया। प्रथम दिन की पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.