धनबाद, अप्रैल 19 -- धनबाद, वरीय संवाददाता केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया अपने धनबाद दौरे के दौरान शुक्रवार को बैंक मोड़ स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर पहुंचे। जहां कोलफील्ड गुजराती समाज ने श्रम, रोजगार, खेल एवं युवा मामले के केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि यहां आने से गुजरात में होने का एहसास हुआ है। कोयलांचल के गुजरातियों ने अपनी जीवनशैली, कार्य कुशलता, संस्कृति और संस्कार से कीर्तिमान स्थापित किया है। अपनी मातृभूमि से दूर रहते हुए भी सभी से घुल-मिल कर गुजराती समाज अपनी जड़ों को संजोए हुए है। नई पीढ़ी को भी संस्कारवान बनाया है। इससे पहले समाज की अध्यक्ष रिटाबेन चावड़ा ने मंत्री का स्वागत किया। मंत्री के साथ बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, झरिया विधायक रागिनी सिंह, सहायक श्रमायुक्त प्रवीण कुमार भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.