फिरोजाबाद, अक्टूबर 7 -- फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की लूट में यूपी पुलिस के जवान भी शामिल थे। पुलिस ने जीआरपी आगरा में तैनात एक मुख्य आरक्षी को गिरफ्तार भी किया है। जांच में उसका नाम सामने आया था। उससे लूट के पांच लाख रुपये भी बरामद हुए है। एक अन्य पुलिसकर्मी की तलाश चल रही है। अब तक पुलिस सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एक आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया है। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में 30 सितंबर को लुटेरों ने गुजरात की जीके कम्पनी की वैन से 2 करोड़ रुपए लूट लिए थे। पुलिस की जांच में जीआरपी आगरा में तैनात मुख्य आरक्षी अंकुर प्रताप सिंह का नाम सामने आया। वह हाल में ए-423 ट्रांसयमुना कॉलोनी फेस-01 थाना एत्मादुद्दौला आगरा में रहता है। थानाध्यक्ष मक्खनपुर चमन कुमार शर्मा ने पुलिस बल के साथ श्री श्याम फैमिली ढाबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.