नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- यूपी के फिरोजाबाद में हुई दो करोड़ की लूट में शामिल आगरा के मुख्य आरक्षी मनोज को बुधवार को डीसीपी मुख्यालय सैयद अली अब्बास ने बर्खास्त कर दिया। वह वर्ष 2006 में पुलिस में भर्ती हुआ था। फिरोजाबाद पुलिस ने उसे पकड़ा तो लूट की रकम में से हिस्से में आए पांच लाख रुपये उसके पास से बरामद हुए। मनोज को अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए डीसीपी मुख्यालय ने तत्काल बर्खास्त किया है। विभागीय जांच के बाद बर्खास्तगी की कार्रवाई में लंबा समय लगता है। फिरोजाबाद में दो करोड़ की लूट में जीआरपी आगरा में तैनात मुख्य आरक्षी अंकुर प्रताप और आगरा पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी मनोज शामिल थे। अंकुर प्रताप पहले आगरा सिविल पुलिस में तैनात रहा है। दो माह पहले ही स्थानांतरण पर जीआरपी गया था। आरोपित मनोज 29 सितंबर से गैर हाजिर चल रहा था। जुलाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.