रांची, फरवरी 4 -- मांडर। ब्राइट फ्यूचर स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव धूमधाम और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्र की पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय परिसर अभिभावकों व अतिथियों से खचाखच भरा रहा। छोटे बच्चों ने नृत्य-नाटिका व क्षेत्रीय नृत्य प्रस्तुत किए, जबकि बड़े विद्यार्थियों ने असमिया, गुजराती और बंगाली संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम, शिक्षाप्रद नाटक व भाषण से दर्शकों को प्रभावित किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक व नैतिक शिक्षा पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.