वाराणसी, जनवरी 16 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार से एक बार फिर मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने शनिवार से अगले दो दिनों तक कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान गिरने के भी आसर हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक सुबह-शाम ठंड रहेगी। हालांकि दिन में धूप से राहत मिलेगी। शुक्रवार सुबह आसमान में कोहरा था। करीब सात बजे दृश्यता 150 मीटर दर्ज की गई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट गया। अधिकतम तामपान सामान्य से 0.5 डिग्री कम 21.3 और न्यूनतम तामपान सामान्य से एक डिग्री कम 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि ईरान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। जिसके कारण मौसम में बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि कोहरे के साथ ही सुबह-शाम ठंड का एहसास ह...