सहारनपुर, सितम्बर 11 -- परस्पर सौहार्द और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रतीक श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज की स्मृति में नगर निगम की ओर से जनमंच सभागार (सेठ गंगा प्रसाद माहेश्वरी सभागार) में गुघाल नाईट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर डॉ. अजय कुमार, निवर्तमान महापौर संजीव वालिया, विधायक राजीव गुंबर, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, पूर्व अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, अमित गगनेजा, राकेश जैन, मेला चेयरमैन नीरज शर्मा, उपसभापति मयंक गर्ग और मनीष अरोड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया। शुरुआत हास्य कलाकार धुरेंद्र देव शर्मा की प्रस्तुतियों से हुई, जिसके बाद राजू वर्मा म्युजिकल ग्रुप ने एक से बढ़कर एक फिल्मी गीत प्रस्तुत किए। गायक संजीव पाराशर और अनुराधा शर्मा व राजू वर्मा के गीतों ने श्रोताओं को देर तक बांधे रखा। राजू वर्मा की प्रस्तुति खाइके पान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.