आरा, जनवरी 11 -- -फूल-मालाओं, रंगीन झालरों और अत्याधुनिक रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया -श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ने पूरे उत्साह के साथ महोत्सव का आनंद लिया बड़हरा, संवाद सूत्र। बड़हरा प्रखंड के गुंडी गांव स्थित श्री रंगजी बड़ी मंदिर परिसर में रविवार को श्री रंग गोदाम्बा उत्सव श्रद्धा, भक्ति के साथ हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर पारंपरिक वैष्णव आस्था और संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण गोदाम्बा देवी व श्री रंगनाथ स्वामी के जयकारों से भक्तिमय हो उठा। महोत्सव के दौरान मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी बद्रीनाथ बनवाली जी के सान्निध्य में मुख्य पुजारी अर्पित उपाध्याय, आदित्य उपाध्याय, अनुराग उपाध्याय एवं सुदामा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श...