आरा, जुलाई 8 -- बड़हरा, संवाद सूत्र । भोजपुर के बड़हरा प्रखंड के गुंडी गांव स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को विद्यालय खुलने के नियत समय पर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजी में हाजिरी बनाकर तुरंत विद्यालय बंद कर देने का मामला सामने आया है। छात्र-छात्राओं के घर लौटने को ले अभिभावकों में शिक्षकों के प्रति आक्रोश है। विद्यालय बंद होने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो का आपका अपना प्रिय हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। हालांकि प्रभारी प्रधानाध्यापक ने वीडियो की पुष्टि करते हुए बताया कि मेरी ड्यूटी बीएलओ में लगी है। वरीय शिक्षक मुकेश सिंह के विद्यालय नहीं पहुंचने के कारण विद्यालय बंद रहा। वरीय शिक्षक की ओर से उनके मोबाइल के वॉट्सएप पर तबीयत खराब होने की बात कह छुट्टी का आवेदन भेजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.