कौशाम्बी, फरवरी 20 -- जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अमित पाल ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम अंतर्गत चार लोगों को जिला से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिसमें मंझनपुर कोतवाली के रामपुर मड़ूकी निवासी रामतीरथ उर्फ तीरथ मौर्या पुत्र राम सुरेश, कोखराज थाने के इचौली निवासी विकास तिवारी पुत्र कंधई तिवारी, सुनील तिवारी उर्फ मिथुन तिवारी पुत्र कंधई तिवारी व पिपरी थानाक्षेत्र के लोधौर निवासी सुभाष सिंह पुत्र धारा सिंह शामिल हैं। चारो को जिला मजिस्ट्रेट ने छह-छह माह के लिए जिला बदर किया है। कार्रवाई होने के बाद से आरोपियों में हड़कम्प मच गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...