मेरठ, नवम्बर 25 -- कंकरखेड़ा की साधुनगर कॉलोनी में पड़ोसियों के बीच चल रहे विवाद में एक पक्ष ने गुंडा गैंग बुलाकर हमला करा दिया। पीड़ितों को पीटा गया और उन पर फायरिंग की गई। मोहल्ले में भगदड़ मच गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों को घेर लिया तो कुछ आरोपी बाइक छोड़कर भाग निकले, बाकी एक मकान में छिप गए। लोगों ने मकान घेर लिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों को पब्लिक के हवाले करने की मांग की। एक घंटे तक मौके पर तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस ने छह आरोपी गिरफ्तार किए और सभी को मकान से निकाल कर थाने लाया गया। मुकदमा दर्ज किया गया है। साधुनगर निवासी अनिल तिवाल और उनके पड़ोसी प्रमोद दोनों सब एरिया में कर्मी हैं। प्रमोद के घर के सामने रिटायर्ड फौजी संजीत ने मकान खरीदा है। नाली को लेकर प्रमोद लगातार संजीत से विवाद कर रहा था। कुछ माह पूर्व अनिल ने संज...