औरैया, फरवरी 1 -- औरैया, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुंडा एक्ट के तहत चार अपराधियों को जिला बदर करने का आदेश जारी किया है। जिला बदर किए गए सभी आरोपितों को छह माह तक जनपद की सीमा में प्रवेश करने से प्रतिबंधित किया गया है। जिला बदर किए गए अपराधियों में सोनेलाल पुत्र रामसनेही निवासी लहोखर थाना दिबियापुर, हीरालाल पुत्र होरीलाल निवासी लहोखर थाना दिबियापुर, रतनेश कुमार पुत्र रामसनेही निवासी नगला जसोदा थाना कुदरकोट तथा अश्वनी कुमार उर्फ गोपाल शुक्ला पुत्र राजकिशोर निवासी तिरको थाना बेला शामिल हैं। इन सभी के विरुद्ध विभिन्न थानों में अलग-अलग धाराओं में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि निष्कासन अवधि के दौरान इन सभी पर कड़ी निगरानी रखी ...