कानपुर, दिसम्बर 18 -- चकेरी। बाबूपुरवा में गुंडाटैक्स न देने पर आरोपितों ने एक परचून दुकानदार के नाबालिग बेटे को मारापीटा। पीड़ित दुकानदार ने आरोपितों के खिलाफ बाबूपुरवा थाने में मामला दर्ज कराया है। बगाही के चिड़ीमार इलाके के निवासी मोहम्मद इकबाल के मुताबिक उनकी परचून की दुकान है। उनके अनुसार करीब तीन माह पहले उन्होंने दुकान खोली थी। तभी से इलाके के प्रमोद गौतम उर्फ मामा और यशू दिवाकर अपने सात अज्ञात साथियों के साथ दुकान पर आकर 20 हजार रुपये गुंडाटैक्स मांग रहे हैं। न देने पर आरोपी गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित ने बताया कि बीती 13 दिसंबर को आरोपित अपने साथियों के साथ दुकान पर आए और उनके 15 वर्षीय नाबालिग बेटे मोहम्मद अरबाज को दुकान से खींचकर बेरहमी से पीटा। लोगों के जुटने पर आरोपित रंगदारी न देने पर जान से मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.