झांसी, फरवरी 11 -- गुरसरांय में चल रहे बुंदेलखंड कुरैठा महोत्सव में खूब शहनाईयां बजीं। यहां सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पांच जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। उन्होंने एक-साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। देर शाम विदाई के वक्त सभी की आंखें नम हो उठीं। संत-महंतों, आथितियों ने नए जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कुरैठा महोत्सव में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूप हैं। वहीं यहां सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। सुबह से एक तरफ घराती जुटे तो दूसरी तरफ बाराती। दिन में दूल्हों की बारात निकाली गई। तीखी धूप के बाद भी बारातियों का उत्साह नहीं ठिगा। वह ख्ूाब नाचे। भ्रमण के बाद बारात कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जहां द्वारचार की रस्म अदा हुई। जयमाला कार्यक्रम हुआ। फिर एक साथ पांच मंडप सजे। आचार्यों ने मंत्रोच्चारण किए। वर-वधू ने उन्हें दोहराया। अग्नि क...