बागेश्वर, दिसम्बर 2 -- बागेश्वर। केंद्रीय विद्यालय बागेश्वर ताइक्वांडो खिलाड़ी गुंजन डंगवाल ने 69 वें राष्ट्रीय विद्यालय खेल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। जम्मू कश्मीर में 16 से 19 नवंबर तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश भर से विभिन्न राज्यों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शामिल हुए थे कड़े मुकाबले के बीच गुंजन डंगवाल ने उत्कर्ष तकनीक से खेलते अपने वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय की प्राचार्य सीएस तिवारी ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ क्रियाकलापों में भी अग्रणी बनाता है, जिसका परिणाम विद्यालय राष्ट्रीय खेलों में पदक है। विद्यालय के खेल अधिकारी विकास कोटनाला ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...