सुल्तानपुर, दिसम्बर 18 -- सुलतानपुर। अमेठी के गुंगवाछ मौजा में पूर्व प्रधान समेत चार लोगों की सनसनीखेज हत्याकांड में सुनवाई 23 दिसम्बर को नियत हुई है। बचाव पक्ष से एक वकील सन्तोष पाण्डेय ने बताया कि अमेठी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे राजापुर मौजा गुंगवाछ निवासी पूर्व ग्राम प्रधान संकठा यादव, उनके पुत्र हनुमान उर्फ बजरंगी, पूर्व प्रधान अमरेश यादव व पत्नी नइका उर्फ पार्वती देवी की चुनावी रंजिश में 15 मार्च 2022 को हत्या करने के आरोप में मुकदमा चल रहा है जिसमें अभियोजन पक्ष की गवाही जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...