बेगुसराय, फरवरी 21 -- गढ़हरा(बरौनी)। बरौनी प्रखंड से जुड़े बीहट नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत राजवाड़ा के ठकुरीचक और वार्ड संख्या 4 में गीदड़ के आतंक से मवेशी पालक परेशान हैं। शुक्रवार की रात किसान मंठन कुमार और पैक्स प्रबंधक प्रेमनाथ कुमार की गाय को गीदड़ ने काटकर लहूलुहान कर दिया। इस क्षेत्र में गीदड़ घूमते देखे जा रहे हैं। पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार ने कार्यपालक अधिकारी को आवेदन देकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने की मांग की है। शनिवार को सूचना पाकर बरौनी प्रखंड पशुपालन अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में कर्मी दीपक कुमार ने पहुंच कर गीदड़ के महले में जख्मी गायों को टिटनेस व रेबीज का टीकाकरण किया। उन्होंने बताया कि दूसरा डोज 24 फरवरी और अंतिम डोज 28 फरवरी को पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...