समस्तीपुर, फरवरी 22 -- मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के सिवैसिहपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में रविवार को एक वृद्ध महिला की डुबने से मौत हो गई। उसकी पहचान जगन्नाथ महतो के 61 वर्षीय पत्नी फूलवती देवी के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार दोपहर गीदड़गंज पोखर में रोजमर्रा के कामकाज के तहत बच्चों के कपड़े धोने के लिए पोखर पर गई थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गईं। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर उन्हें बचाने की कोशिश की। वहीं किसी तरह पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सुचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पति जगन्नाथ महतो सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। महिला की डूबने से मौत की सूचना मिलते ही मोहिउद्दीननगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लि...