काशीपुर, नवम्बर 17 -- काशीपुर। साहित्य दर्पण संस्था की रविवारा की देर शाम आयोजित मासिक काव्य गोष्ठी में क्षेत्र के जाने माने कवि, लेखक और गीतकार कैलाश चंद्र यादव के 23 वें गीत संग्रह है चांद तेरा चेहरा का विमोचन किया गया। सुरेश शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। अध्यक्षता वीके मिश्रा ने की। गोष्ठी में कवि डॉ. सुरेंद्र शर्मा मधुर, शेष कुमार सितारा, ओम शरण चंचल, परितोष मिश्रा, वीके मिश्रा, शुभम लोहनी, कैलाश चंद्र यादव, मुनीश शर्मा, डॉ. सुभाष चंद्र कुशवाहा, सुभाष चंद्र अग्रवाल, विवेक कुमार मानस, विजय कुशवाहा, हेम चन्द्र जोशी आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। संचालन सोमप्रसाद अनुरागी ने किया। यहां कवि, लेखक, गीतकार कैलाश चंद्र यादव का 66वां जन्मदिन और उनकी पोती का 6वां जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.