प्रयागराज, मार्च 17 -- सीनियर सिटीजन काउंसिल की ओर से होटल रामा कांटिनेंटल में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। काउंसिल के अध्यक्ष राजीव माहेश्वरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व न्यायमूर्ति राजेश कुमार, स्क्वाड्रन लीडर वीके मित्तल व दिनेश रस्तोगी और सचिव नरेश राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। पं. शिव शंकर मिश्र ने शास्त्रीय गायन के जरिए मारो पिचकारी नंदलाल, खेले मसाने में होली व छेड़ो ना नंदलाल रंग डालूंगी... जैसे गीतों की प्रस्तुति से समां बांधा। देश दीपक आर्य ने सामने यह कौन आ रहा है..., दिवाकर झा ने नजर ना लग जाए..., इंद्र मध्यान ने आज से पहले आज से ज्यादा... जैसे गीतों की प्रस्तुति दी। तन्वी ने होली नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। संचालन करते हुए रवींद्र गुप्त ने होली की महत्ता पर प्रकाश डाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.