लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, संवाददाता। जानकीपुरम विस्तार स्थित चन्द्रा बैंक्वेट लॉन में रविवार को कायस्थ महासभा लखनऊ की ओर से रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में गीत - संगीत की महफिल सजी। इस दौरान होली के लोगगीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। वहीं सभी ने मिल कर फूलों की होली खेली। इस दौरान अध्यक्ष रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, महामंत्री चन्द्रशेखर ने महासभा की सदस्यता ग्रहण करने वाले नए आजीवन सदस्यों को सम्मान पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में आरपी श्रीवास्तव, प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव, डॉ एससी श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, संतोष दयाल व अन्य लोग उपस्थित रहे। सामाजिक समरसता के क्रम में समारोह में कायस्थ समाज के अलावा अन्य लोग भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.