लखनऊ, मार्च 30 -- वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रविवार को कुड़िया घाट पर सैकड़ों लोगों ने भगवान सूर्य की प्रथम किरण को अर्घ्य देकर भारतीय नववर्ष का स्वागत किया। मां सरस्वती के साधकों ने गोमती तट पर भारतीय परम्परा अनुसार गीत, संगीत और नृत्य के बीच नव संवत्सर 2082 का अभिनंदन किया। गंगा समग्र व नव संवत्सर महोत्सव समिति और संस्कार भारती की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह पांच बजे दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संगीत कला संस्थान के कलाकारों ने वर दे वीणा वादिनी .... गायन के साथ मां सरस्वती का वंदन किया। श्रुति शर्मा संग अन्य कलाकारों ने कथक की सु्ंदर प्रस्तुति दी। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन हुआ। युवा गायिका रिद्धिमा के साथ प्रदीप गोस्वामी, जीशान अब्बास, आरिफ ने बाजे मुरलिया बाजे ...., राम का गुणगान करिए ....जैसे भजन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.