सीतापुर, नवम्बर 27 -- हरगांव, संवाददाता। हरगांव स्थित 15 दिवसीय कार्तिक मेला महोत्सव का समापन मंगलवार को हो गया। इस दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति और फिल्मी गीतों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोल लिया। कार्यक्रम में कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहे। खेताब खान ने मां शेरों वाली और ओ जाने वाले जैसी गीतों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। वहीं, पायल ने जन्म-जन्म का साथ है हमारा तुम्हारा व जिहाल ए मस्ती गीत गाकर वहां मौजूद लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। साथ ही मुस्कान ने आ जा तेरी याद आई, आलिया ने झिलमिल सितारों का आंगन होगा गीत गाकर सभी को गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया। वहीं माही ने आ जा सनम व राजेश दीक्षित ने तू मुझे कबूल मैं तुझे कबूल, सजना ने मेरा कर्मा तू मेरा धरमा तू, सुमित ने वादे ना तोड़ और गफ्फा...