मुंगेर, नवम्बर 2 -- मुंगेर, एक संवाददाता। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुंगेर में चल रहे छह दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान का आज तीसरा दिन था। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा जिला प्रशासन एवं जिला स्वीप कोषांग के सहयोग से जमालपुर विधानसभा के दशरथपुर स्थित हटिया परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक दल मेसर्स रोवर्स रिक्रिएशन क्लब, मुंगेर के कलाकारों ने गीत, संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक में मतदान प्रक्रिया, मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाएं, आचार संहिता पालन आदि संदेशों को सरल एवं रोचक शैली में लोगों तक पहुंचाया गया। ज्ञात हो कि, जिला स्वीप कोषांग द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.