प्रयागराज, फरवरी 1 -- प्रयागराज। केन्द्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल मनौरी में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को शनिवार को भावभीनी विदाई दी गई। प्रधानाचार्य मनीष कुमार त्रिपाठी और उद्यान अधिकारी विवेक सिंह ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने समूह नृत्य, गीत आदि से मनोरंजन किया। कक्षा 12 के विद्यार्थी विद्यालय में बिताए समय को याद कर भावुक हो उठे। उन्होंने उन शिक्षकों को भी याद किया जिन्होंने इस लंबे सफर में उनका मार्गदर्शन किया और निरंतर आगे बढ़ने को प्रोत्साहित किया। शिक्षकों प्रदीप कुमार शर्मा, सुनीता चौधरी, कविता सिंह ने बच्चों को प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...