कानपुर, दिसम्बर 6 -- कानपुर। गीता गौतम और रानी देवी ने महिला अधिवक्ता बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीत लिया। उन्होंने सताक्षी अवस्थी और प्रीति सिंह को हराकर जीत हासिल की। विजेता और उपविजेता टीम को जिला जज अनमोल पाल ने ट्राफी प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। बार एसोसिएशन लॉन में पंडित रामकुमार शुक्ल की स्मृति में चार दिन से चल रही बैडमिंटन प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। आयोजक यशु शुक्ला ने जिला जज को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। रेफरी रेखा मिश्रा और विकास गौड़ थे। आयोजक टीम में गौरांग त्रिवेदी, हिमांशु दीक्षित, प्रतीक त्रिपाठी रहे। रेफरी और आयोजक टीम को भी ट्रॉफी प्रदान की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...