गोरखपुर, दिसम्बर 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गृहस्थ संत नित्यलीलालीन भाईजी श्रीहनुमानप्रसादजी पोद्दार एवं प्रीतिरसावतार श्रीराधाबाबा की तपोभूमि गीतावाटिका प्रांगण में पूज्य श्रीराधाबाबा के 114वें जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य में छ: दिवसीय श्री भक्तमाल कथा का आयोजन किया जाएगा। 23 से 28 दिसंबर 2025 तक चलने वाले इस कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीमदनमोहनदासजी महाराज के व्यासत्व में सुबह 10 बजे से अपराह्न 01 बजे तक श्रद्धालु कथा का रसपान करेंगे। इस दौरान शाम 03 बजे से 06 बजे तक वृंदावन की सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त रासाचार्य स्वामी श्रीरामजी शर्मा व निकुंज बिहारी की रासमण्डली द्वारा ''छ: दिवसीय भव्य रासलीला'' भी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा पौष शुक्ल पक्ष अष्टमी/नवमी 28 दिसंबर, रविवार को विधिवत पूजन अर्चन के साथ श्रीराधाबाबा का जन्मोत्सव म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.