सहारनपुर, दिसम्बर 3 -- नामदेव पब्लिक स्कूल में गीता महोत्सव के तीसरे दिवस का आयोजन आध्यात्मिक ज्ञान और प्रेरणादायी संदेशों से सराबोर रहा। आज का मुख्य विषय ज्ञान योग सही सोच, सही दिशा एवं आत्मज्ञान ही सच्ची शक्ति रहा। जिसके माध्यम से छात्रों ने जीवन में सकारात्मक विचारों और आत्मबोध के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्य प्रस्तुति आराध्या और दिव्या ने दी। संचालन आचाय विजयलक्ष्मी शर्मा और मोनिका सूद ने किया और गीता ज्ञान की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गीता महोत्सव न सिर्फ सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव है, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि विकसित करने का भी श्रेष्ठ माध्यम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.