रांची, जून 9 -- खलारी निज प्रतिनिधि। डकरा निवासी गीता देवी को कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने उनकी कांग्रेस पार्टी के कार्यो के प्रति सक्रियता एवं सहभागिता को देखते हुए खलारी प्रखंड का पारिवारिक कल्याण विभाग का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। वहीं उन्होंने गीता देवी को उनके मनोनयन को लेकर पत्र भी सौंपा। साथ ही कहा कि उन्हें आशा और पूर्ण विश्वास है कि गीता देवी अपने कार्यों पर खरा उतरेंगी। वहीं गीता देवी के विधायक प्रतिनिधि नियुक्त होने पर साबीर अंसारी, मोनु रज़क, राजेश सिंह मिंटू, सलामत अंसारी, विरेन्द्र यादव, बिगन सिंह भोगता, विनय खलखो, अब्दुल्ला अंसारी, रमेश चौहान, फिरोज अंसारी, नीलम देवी, गुड़िया देवी, संगीता देवी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.