अररिया, जुलाई 20 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, बिहार प्रदेश की ओर से फारबिसगंज निवासी गीता दास को अररिया जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। उक्त घोषणा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने एक पत्र जारी कर उन्हें जानकारी दी है। गीता दास, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार दास की धर्मपत्नी हैं, और फारबिसगंज की निवासी हैं। समाज सेवा में उनको और उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व उन्हें सौंपा गया है। प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की है कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में सफल होंगी और कायस्थ समाज को संगठित करने की दिशा में प्रभावी कार्य करेंगी। इधर गीता दास के जिलाध्यक्ष बनाए जाने की खबर से कायस्थ समाज में खुशी की लहर है। चित्रांश स...