रामगढ़, नवम्बर 30 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि शिवाजी रोड स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर का प्रांगण रविवार की संध्या भक्ति, उल्लास और दिव्यता से सराबोर हो उठा। मंदिर परिसर में हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें जयपुर, राजस्थान के हरिकृष्णा केंद्र से पधारे राघव पंडित दास मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता के दिव्य ज्ञान को सरल और हृदयस्पर्शी शैली में समझाते हुए कहा कि गीता मानव जीवन के हर मोड़ पर सही मार्ग दिखाने वाली प्रकाशपुंज है। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण का उपदेश कर्म करो, फल की चिंता मत करो जीवन की सबसे बड़ी सच्चाई है, जो मनुष्य को भय, मोह और भ्रम से मुक्त कर कर्मयोग की ओर प्रेरित करता है। राघव पंडित दास ने गीता के माध्यम से यह भी समझाया कि हर परिस्थिति में समभाव रखना ही सच्चे भक्त का लक्षण है। जब म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.