वाराणसी, दिसम्बर 2 -- वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में सोमवार को गीता जयंती महोत्सव में भाषण प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. शैलेश मिश्र रहे। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रमाशंकर ने जीता। दूसरे और तीसरे स्थान पर दुर्गेश पाठक और प्रियांशु पांडेय रहे। रश्मि श्रीवास्तव को सांत्वना पुरस्कार मिला। अध्यक्षता कौशल विकास केंद्र की निदेशक प्रो. विधु द्विवेदी ने की। इस दौरान प्रो. हीरककांत चक्रवर्ती, पुस्तकालय अध्यक्ष प्रो. राजनाथ आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...