साहिबगंज, दिसम्बर 6 -- राजमहल, प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद के शहर के फेरी घाट स्थित जिला कार्यालय में शनिवार को कोषाध्यक्ष ध्रुव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्य समिति की बैठक हुई। मौके पर जिला मंत्री गोपाल चंद्र साहा मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में आगामी 14 दिसंबर को जिला कार्यालय परिसर में गीता जयंती पर शौर्य दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर पूर्वाह्न 11:00 से दोपहर 12:30 बजे तक शौर्य दिवस मनाया जाएगा । उसके बाद 12:30 से जिला बाल संस्कार केंद्र प्रमुखों का तीन शिफ्ट में अभ्यास वर्ग होगा। विषयों पर चर्चा की जाएगी। मौके पर अजय कुमार साहा, शत्रुघ्न पोद्दार, आशुतोष साहा, अमित साहा संतोष चौधरी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...