देहरादून, दिसम्बर 3 -- देवप्रयाग। गीता जयंती पर केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में छात्रों व अध्यापकों ने श्रीमद्भगवद्गीता का पारायण किया। परिसर निदेशक प्रो. पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने कहा कि हमें अपना जीवन गीतामय बनाने के लिए कर्मयोग व सत्यनिष्ठा के सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। गीता हमें अकलुषित जीवन जीने की राह दिखाती है। सह निदेशिका प्रो. चन्द्रकला आर कोण्डी ने श्रीमद्भगवद्गीता में निहित सामाजिक, नैतिक जीवनोपयोगी तत्वों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रतिदिन श्रीमद्भगवद्गीता का पारायण किए जाने को कहा। वेद पौरोहित्य विद्याशाखा समन्वयक डॉ. शैलेन्द्र प्रसाद उनियाल ने छात्रों को आध्यात्मिक मार्ग पर अग्रसर होने हेतु प्रेरित किया।संचालन डॉ. दुर्गा शरण रथ ने किया। इस मौके पर प्रो. महेश झा, डॉ.शैलेन्द्र नारायण कोट...