रुद्रपुर, दिसम्बर 14 -- रुद्रपुर, संवाददाता। गीता जयंती पर बजरंग दल द्वारा शहर में शौर्य यात्रा निकाली गई। शौर्य यात्रा गांधी पार्क से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी पार्क में समाप्त हुई। रविवार को गांधी पार्क में गीता जयंती पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखविंदर सिंह खरबंदा ने की। एक सभा में मुख्य वक्ता विहिप के प्रांत संगठन मंत्री अजय ने कहा कि बजरंग दल द्वारा हिंदू समाज के युवाओं को साथ में लेकर अपने-अपने क्षेत्र में लव जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद के विरोध में और गो माता की सुरक्षा व संरक्षण, भारतीय संस्कृति व धरोहरों का संरक्षण जैसे कार्य किए जाते रहे हैं। सभा के बाद गांधी पार्क से शौर्य यात्रा निकाली गई। शौर्य यात्रा बाटा चौक, मेन बाजार, भगत सिंह चौक, गल्ला मंडी, काशीपुर मुख्य मार्ग, इंदिरा चौक, डीडी चौक, अग्र...