अमरोहा, दिसम्बर 1 -- अमरोहा, संवाददाता। साधना मंदिर साहित्य सेवा समिति के संयोजन में रविवार शाम गीता जयंती पर आवास विकास प्रथम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने श्रीमद् भगवद् गीता के महत्व पर विचार रखे। उत्साहित श्रद्धालुओं ने संकीर्तन कर श्रीकृष्ण का गुणगान किया। समिति अध्यक्ष खेमकरण शर्मा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राजेश कुमार शर्मा ने स्वस्ति वाचन कर किया। गीता स्तुति की प्रस्तुति संग भगवान श्रीकृष्ण व राधा के विग्रह पर पुष्प अर्पित किए गए। चतुर्दशोध्याय का पाठ राजेश शर्मा व गरिमा शर्मा ने किया। अंबरीश वर्मा ने गीता जयंती का महत्व बताया। कहा कि श्रीमद भगवद् गीता के अलावा अन्य किसी भी वेद, पुराण या अन्य धार्मिक ग्रंथ की जयंती नहीं मनाई जाती। सुशील कुमार शर्मा ने गीता के 14वें अध्याय पर प्रकाश डाला। वक्ता जय सिंह ने...