प्रयागराज, अक्टूबर 8 -- सनातन एकता मिशन की ओर से बुधवार को जगत तारन गोल्डेन जुबिली स्कूल में गीता ज्ञान यज्ञ सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन और स्वस्ति वाचन के साथ किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व आईएएस एमएल पांडेय, जेडी आरएन विश्वकर्मा, डायट के प्राचार्य राजेन्द्र प्रताप, यूपी बोर्ड के अपर सचिव प्रशासन एसके सिंह, डीआईओएस पीएन सिंह, एसीपी विमल मिश्रा और गोल्डेन जुबली के प्रबंधक अमित नियोगी और प्रधानाचार्या सुष्मिता कानूनगो रहीं। अध्यक्षता नारायणाचार्य स्वामी शाडिल्य ने किया। इस अवसर पर मिशन के अध्यक्ष पं. अशोक पाठक ने कहा कि गीता योगेश्वर श्रीकृष्ण की वाणी है। गीता में दिए गए उपदेशों का पालन ही भगवान कृष्ण की वास्तविक पूजा है। कर्म सृष्टि के लिए कल्याणकारी और श्रेष्ठ धर्म है। इस मौके पर पाठक ने शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.