चम्पावत, दिसम्बर 24 -- चम्पावत में ब्लॉक स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। गीता जोशी की गाय ने पहला स्थान हासिल किया। विजेता पशुपालकों को पुरस्कार दिए गए। चम्पावत के फूंगर बरदोली में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय पशु प्रदर्शनी लगी। इस दौरान देसी गाय श्रेणी में नरेंद्र भट्ट, संकर श्रेणी में राधिका देवी, बछिया श्रेणी में केसर सिंह विजेता बने। निर्णायक पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशोभित सिंह, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. जावेद खान रहे। प्रदर्शनी में क्षेत्र के 25 पशुपालकों ने हिस्सा लिया। पशु प्रजनन प्रक्षेत्र नारियलगांव के डॉ. जीएस खड़ायत ने पशु पालकों को विभागीय जानकारी दी। यहां प्रधान तुलसी जोशी, डॉ. मीना हरीश चंद्र, पशु चिकित्सा अधिकारी सचल डॉ. वैशाली साह, मुख्य पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी आनंद सिंह, कैलाश जोशी, ब्रुक्स इंडिया के करण सिंह और दिनेश...