गाज़ियाबाद, सितम्बर 19 -- ट्रांस हिंडन। ब्रह्माकुमारी के वसुंधरा स्थित सेवा केंद्र पर शनिवार को जीवन का आधार- गीता का सार कार्यक्रम होगा। राजयोगिनी उषा मुख्य वक्ता होंगी। शाम को होने वाले आयोदन में कई अतिथि शामिल होंगे। संस्थान के गाजियाबाद प्रभारी राजयोगिनी बीके सतीश ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि गीता का सार ही वास्तव में जीवन का आधार है। कार्यक्रम का उद्देश्य गीता के यथार्थ भाव को समझना है। गीता लगभग सभी के घर में होती है और लोग पढ़ते भी हैं। इसके बाद भी इन्हें जीवन में नहीं उतार पाते। कार्यक्रम में गीता के गूढ़ रहस्यों को भी स्पष्ट किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...