लखनऊ, जनवरी 4 -- लखनऊ, संवाददाता। सनातन महापरिषद भारत की ओर से रविवार को शहीद पथ स्थित मेदांता अस्पताल से साइकिल यात्रा के जरिए 'गीता का संदेश' अभियान का शुभारंभ किया गया। मेदांता के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। यात्रा का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य, अनुशासन और गीता के जीवन संदेश से जोड़ना है। महापरिषद के प्रतिनिधियों ने बताया कि साइकिल यात्रा लगभग 200 किलोमीटर की होगी। 10 जनवरी तक यह यात्रा काठगोदाम, हल्द्वानी, नैनीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर और कैंची धाम जैसे धार्मिक स्थलों से होकर गुजरेगी। यात्रा में बड़ी संख्या में साइकिल सवार और सामाजिक संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...