धनबाद, जनवरी 30 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता नगर निगम क्षेत्र में बिना नक्शा पास किए हुए बने भवनों के खिलाफ नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने सख्त कदम उठाया है। तेलीपाड़ा में बिना नक्शा पास हुए बने गीताश्री विवाह मंडप पर नगर निगम ने दो करोड़ 27 लाख रुपए का जुर्माना ठोका है। अब तक किसी भी अवैध निर्माण पर नगर निगम द्वारा ठोंका गया यह सर्वाधिक जुर्माना है। गुरुवार को नगर निगम के फूड इंस्पेक्टर नोटिस लेकर गीताश्री विवाह मंडप पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मियों ने नोटिस लेने से इंकार कर दिया। नगर आयुक्त के निर्देश पर दोबारा जाकर विवाह भवन में नोटिस चिपका दिया। निगम ने 30 दिनों के अंदर जुर्माना भरने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं करने पर गीताश्री विवाह मंडप को सील करने या ध्वस्त करने की चेतावनी दी है। जांच के क्रम में नगर निगम ने पाया कि गीताश्री विवाह मंडप का व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.