जमशेदपुर, फरवरी 15 -- जमशेदपुर। मुंबई हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 25 वर्षीय युवक रविवार को अचेत हो गया। यात्रियों और ट्रेन सुरक्षा ड्यूटी जवानों की सूचना पर टाटानगर स्टेशन पर अचेत युवक को कोच से उतर कर इलाज के लिए रेलवे अस्पताल भेजा गया है। हालांकि रेलवे अस्पताल के डॉक्टर द्वारा स्टेशन पर जांच करने से युवक के अचेत होने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन नशाखुरानी की आशंका जताई जा रही है। रेल पुलिस का मानना है कि युवक के होश में आने पर कारण स्पष्ट होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...