बिहारशरीफ, फरवरी 8 -- बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। शहर के अखाड़ापर स्थित निजी हॉल में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने नृगीत, संगीत और नाटकों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विनय कुमार ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। नूतन कुमारी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें खेलकूद और शैक्षणिक गतिविधियों में स्कूल की उपलब्धियों को गिनाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...