लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 19 -- शहर के दशहरा मेले के चौदहवें दिन मेलास्थली पर सजीव सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। सांकृतिक कार्यक्रम की 14वीं शाम का शुभारंभ पालिकाध्यक्षा डॉ. इरा श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने द्वीप प्रज्वलन के साथ संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरजीत सिंह आजमानी मौजूद रही। मुंबई से आई शैलजा कुशवाहा और प्ले बैक सिंगर विपिन सचदेवा की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मेले में आमंत्रित कलाकारों के मंच पर शहर और आसपास के कलाकारों ने परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम मंच पर प्रस्तुत किया। शमीम बानो, निगार अली, नीलम रस्तोगी, एजाज अहमद और राशिद खान ने संगीत की मधुर धुनों से शाम को जीवंत बना दिया। मुंबई से आई शैलजा कुशवाहा और प्ले बैक सिंगर विपिन सचदेवा की प्र...