गोरखपुर, जनवरी 28 -- गोरखपुर निज संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुरक्षा के बेहतर माहौल और अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर देकर डबल इंजन सरकार निवेश की बहार लाई है। गोरखपुर में भी गीडा से धुरियापार तक उद्योगों की लंबी शृंखला खड़ी हो रही है। इससे स्थानीय युवाओं को यहीं नौकरी मिल रही है। उन्होंने कहा कि अब गोरखपुर की पहचान माफिया, मच्छर, इंसेफेलाइटिस से नहीं बल्कि विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर से है। योगी मंगलवार को 96.50 करोड़ रुपये की लागत से बने खजांची चौराहा फ्लाईओवर तथा 152.19 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बरगदवा-नकहा रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण करने के बाद नकहा में आयोजित लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर तरफ फोरलेन कनेक्टिविटी, लिंक एक्सप्रेसवे, निवेश का गन्तव्य गीडा, खाद कारखाना, एम्स गोरखपुर की नई पहचान ...