गोरखपुर, फरवरी 7 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के पेवनपुर गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सरसों के खेत में एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिला। युवक की बेरहमी से हत्या की गई थी। उसके सीने में चाकू धंसा हुआ था, जबकि शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से किए गए गहरे जख्मों के निशान मिले हैं। सूचना मिलते ही गीडा थाना पुलिस के साथ ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के मुताबिक, शनिवार सुबह जब वे खेतों की ओर गए तो सरसों के खेत में शव देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए। युवक जमीन पर औंधे मुंह पड़ा था और आसपास खून फैला हुआ था। मौके का मंजर देख साफ लग रहा था कि युवक पर धारदार हथियार स...